देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशविश्वशिक्षा
पेड़ों की जब करोगे रक्षा तभी होगी जीवन सुरक्षा
अगर पेड़ पौधे करोगे नष्ट,सांस लेने में होगा कष्ट – बहन जी* *ब्रह्माकुमारीज़ ने जेल परिसर में वृक्ष लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस*

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जेल परिसर पन्ना में ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय द्वारा वृक्षारोपण किया गया। बहन जी ने सभी को इस दिवस के महत्वता बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति पर्यावरण से बहुत नजदीक से जुड़ी हुई है। हमारे जीवन शैली सदा ही पर्यावरण मित्र शैली रही है, जो कि पर्यावरण संरक्षण का कार्य स्वतः करती है परंतु वर्तमान समय में हम प्रकृति से बहुत दूर चले गए हैं और प्रकृति तथा आध्यात्मिकता का समन्वय भी बिगड़ गया है, जिसके फलस्वरुप प्रकृति के पांच तत्वों का विध्वंसक रूप देखने को मिल रहा है। प्रकृति यह संदेश दे रही है कि अब जागने का समय है।
मानव जीवन का अस्तित्व वृक्षों पर निर्भर है। मनुष्य को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन तथा पानी की अति आवश्यकता हैl वनस्पति ही ऑक्सीजन का प्राकृतिक स्रोत है, पेड़-पौधे पर्यावरण में ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिसे हम श्वसन के लिए उपयोग करते हैं। हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन अति आवश्यक है, इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है इसलिए इसे प्राण वायु कहा जाता है। वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के अभाव के कारण टूटती सांसों ने लोगों को वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के महत्व को समझा दिया है। लगातार काटे जा रहे वृक्षों के कारण पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन ने अनेक समस्याओं को जन्म दिया है। अंधाधुन्ध पेड़ों की कटाई के कारण बरसात एवं पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। हमारे देश में घरों के आंगन में तुलसी लगाने की पुरानी परंपरा है ऐसी संस्कृति को हमें जीवित रखना है।
कार्यक्रम में पन्ना जेलर आर पी मिश्रा जी ने संस्था की सराहना की एवं सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में बहन जी ने सभी को पेड़ों के संरक्षण एवं पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिज्ञा कराई।
कार्यक्रम में जेलर आर पी मिश्रा एवं समस्त स्टाफ एवं ब्रह्माकुमारी से जुड़े भाई बहन उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


