दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़विश्व

शांति सद्भावना यात्रा पर अमेरिका न्यूजर्सी पहुँचने पर आचार्य लोकेशजी का भावपूर्ण स्वागत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

*भारत और अमेरिका वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें- आचार्य लोकश*

*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरधार्मिक सम्मेलन एवं जैना कन्वेंशन को आचार्य लोकशजी संबोधित करेंगे*

नई दिल्ली/न्यूजर्सी 03 जून 2024: अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश विश्व शांति एवं सद्भावना यात्रा के तहत आज अमेरिका के न्यूजर्सी पहुंचे। जहां पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण स्वागत किया।

विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये कहा कि वर्तमान में विश्व जनमानस एक ओर युद्ध एवं हिंसा का सामना कर रहा है और वही जलवायु परिवर्तन के कारण भीषण गर्मी एवं पर्यावरण में उथल पुथल देख रहा है | भारत और अमेरिका वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं जैन धर्म के सिद्धांतो के माध्यम से विश्व में शांति सद्भावना और पर्यावरण संरक्षण संभव है |

अमेरिकन प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित पहले भारतीय आध्यात्मिक आचार्य लोकशजी अहिंसा विश्व भारती फ़ाउंडेशन यूएसए की वार्षिक बैठक मे भाग लेंगे।अमेरिका के शिकागो में आयोजित जैना कोन्वेन्शन शिखर सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैन फ्रांसिस्को भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतर धार्मिक सम्मेलन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे |

अहिंसा विश्व भारती फ़ाउंडेशन यूएसए के प्रमुख श्री बसंत गुप्ता, चित्रा गुप्ता, अमेरिका के प्रमुख न्यूरोलोजिस्ट डॉ मनीष सिंह, बिरला आई टी संस्थान के प्रमुख श्री प्रशांत गुप्ता, सुमन गुप्ता आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आचार्याश्री का न्यूजर्सी पहुंचने पर भावपूर्ण स्वागत किया।

सधन्यवाद, केनु अग्रवाल

मो : +91-9205031332, मीडिया मैनेजर, अहिंसा विश्व भारती

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button