ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मतगणना अधिकारियों को किया संबोधित* *अब ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए 60 की बजाय 80 टेबल लगेंगी* *रेंडमाइजेशन के जरिए सुबह अलाट की जाएगी टेबल*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना पूरी शुद्धता के साथ किया जाए। अगर इस मामले में कोई लापरवाही करेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी। सभी अधिकारियों को रेंडमाइजेशन के जरिए सुबह उनके टेबल का पता चलेगा।
*उपायुक्त आज पंचायत भवन में मतगणना अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर रही थी। उपायुक्त ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना ओलंपिक क्लब हाल नारनौल में होगी। इस कार्य के लिए कुल 90 टेबल लगाए जाएंगे। इनमें 60 टेबल ईटीपीबीएस की स्कैनिंग के लिए तथा 30 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगेंगे। अब चुनाव आयोग ने इन तीस टेबल में से 20 टेबल स्कैनिंग के लिए भी प्रयोग करने की अनुमति दी है। स्कैनिंग के बाद पर लगे अधिकारी फिर से बैलेट काउंटिंग का कार्य शुरू कर देंगे।*
उन्होंने बताया कि मतपत्रों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एक गणना पर्यवेक्षक, दो गणना सहायक और एक माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इन सभी को आई कार्ड भी वितरित किए गए। इस मौके पर नांगल चौधरी के एसडीएम व पोस्टल बैलेट नोडल इंचार्ज मयंक भारद्वाज तथा नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Subscribe to my channel


