देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा

हीट वेव को लेकर उपायुक्त नारनौल मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

                 *हीट वेव को लेकर उपायुक्त नारनौल मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक*

*पशु-पक्षियों के लिए भी पानी के किए जाएं पर्याप्त इंतजाम, जिला में जन स्वास्थ्य विभाग के 52 टैंकों में 6 हजार लाख लीटर पानी स्टोर की क्षमता*

*पिछले वर्ष की तुलना में 12 लाख यूनिट बिजली प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हुई, रेडक्रास की ओर से मुख्य जगहों पर जरूरत के अनुसार लगेंगी प्याऊ*

                 हीट वेव को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अत्यधिक गर्मी के चलते मनुष्य व पशु-पक्षियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की तथा भविष्य के लिए रणनीति तैयार की।

             *उपायुक्त ने कहा कि कई दशकों बाद इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हमें केवल मनुष्य के लिए ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों के लिए भी पानी के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे। सबसे पहले उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गांव में पेयजल की किल्लत ना रहे। अगर जरूरत पड़े तो तुरंत टैंकरों के माध्यम से सप्लाई की जाए।*

               उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में जन स्वास्थ्य विभाग के 52 टैंक हैं, जिनमें 6 हजार लाख लीटर पानी को स्टोर करने की क्षमता है। वहीं जिला में 1273 ट्यूबवेल है, जिनके जरिए भी पेयजल की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि 2 जून के बाद नहर बंद हो जाएगी। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि अगर जरूरत पड़े तो पहले से ही राशनिंग शुरू की जाए।

बिजली विभाग द्वारा बिजली सप्लाई के संबंध में समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में पिछले वर्ष की तुलना में 12 लाख यूनिट प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल इसी सीजन के दौरान 48 लाख यूनिट प्रतिदिन खपत थी, जबकि इस बार यह खपत 60 यूनिट लाख प्रतिदिन तक पहुंच गई है। इसके बावजूद बिजली निगम लगातार सप्लाई को सुचारू रखने के प्रयास कर रहा है।

                  *उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करें कि सीएचसी व पीएचसी स्तर तक ओआरएस के पैकेट तथा डायरिया से संबंधित दवाइयां हर हाल में उपलब्ध रहें। इनकी कमी किसी भी सूरत में नहीं रहनी चाहिए।उन्होंने रेड क्रॉस को निर्देश दिए कि वह मुख्य जगहों पर जरूरत के अनुसार प्याऊ लगाना सुनिश्चित करें ताकि राहगीरों को पानी की समस्या ना हो। उन्होंने सामाजिक संगठनों से भी आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक प्याऊ लगाएं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि गांव में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी हो। वही नागरिकों को भी पशु व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी ली।*

                 इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम नारनौल डॉक्टर जितेंद्र सिंह, नगराधीश मनजीत कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य व डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button