बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्रभारी सचिव का दो दिवसीय बालोतरा दौरा

 ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 *प्रभारी सचिव ने लिया शहर में पेयजल आपूर्ति का जायज़ा, आमजन से सीधा संवाद कर जानी पानी सप्लाई की स्थिति*

*नियमित अंतराल से जिले में सुचारू रूप से जलापूर्ति – जिला प्रभारी सचिव*

बालोतरा, 29 मई। बालोतरा जिले के प्रभारी सचिव ह्रदेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति का जायजा लिया।

 उन्होंने दो दिवसीय बालोतरा दौरे के दूसरे दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम लोगों से बात की और उनके क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति और गुणवत्ता के बारे में पूछा। उन्होंने जल विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शहर में नियमित अंतराल से पानी की आपूर्ति बनाये रखें ताकि भीषण गर्मी में आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रभारी सचिव ने शहर में भ्रमण के दौरान सिटी पार्क, छत्रियो का मोर्चा, समदड़ी रोड का अवलोकन कर शहर में स्वच्छता और सौंदर्यता को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सिटी पार्क के पौधरोपण करने, आमजन के बैठने एवं झूलों को सही करवाने के साथ नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल समेत विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button