ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

मतगणना को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त नारनौल के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना, मतगणना केंद्र की 100 मीटर की परिधि को पैदल यात्री क्षेत्र घोषित किया जाएगा*
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा अनुराग अग्रवाल ने वीरवार को राज्य के सभी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने इस संबंध में अब तक किए गए प्रबंधों की जानकारी दी।
*उपायुक्त ने बताया कि मतगणना के लिए जिला महेंद्रगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पीआर सेंटर व महिला आईटीआई में होगी। मतगणना हॉल में मतगणना एजेंटों से मतगणना टेबलों को अलग करने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाएगी।उन्होंने बताया कि केन्द्रों में पर्याप्त संचार सुविधाएं स्थापित की गई हैं। मतगणना केन्द्र पर सूचना के प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा। मीडिया सेंटर महिला आईटीआई के ब्लाक नंबर दो में स्थापित किया जाएगा।*
उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है। मतगणना केंद्र के चारों ओर 100 मीटर की परिधि को पैदल यात्री क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। ईवीएम में वोटों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर, कांउटिंग सुपरवाइजर तथा कांउटिंग असिस्टेंट लगाए गए हैं। मतपत्रों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एक गणना पर्यवेक्षक, दो गणना सहायक और एक माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यहां पर कंप्यूटर सिस्टम, क्यूआर कोड स्कैनर और ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
*इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत कुमार तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह व डीआईओ हरीश शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button