ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह ने किया अपनी जीत का दावा

भाजपा प्रत्याशी ने वर्करों से लिया फीडबैक, बांढ़डा से हार स्वीकार की, कहां की- वहां के लोगों का नेचर अलग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह ने आज महेंद्रगढ़, अटेली व नारनौल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रो रामविलास शर्मा भी उनके साथ थे।

        *चौधरी धर्मवीर सिंह ने फीडबैक लेने के बाद दावा किया कि वे 70 हजार से अधिक वोटो से चुनाव जीत रहे हैं। यह उनकी कम से कम जीत है और यह लीड और भी बढ़ सकती है, जो कि चुनाव परिणाम में पता चलेगा।*

            पत्रकारों से बातचीत में चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि वह लोकसभा के नौ विधानसभा क्षेत्र में से आठ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीत रहे हैं, केवल एक विधानसभा बाढ़डा से वह हार रहे हैं। यह बात राव दान सिंह भी मान चुके हैं कि वह केवल दादरी जिले से जीत रहे हैं।

                *उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह बाढ़डा से चुनाव हार रहे हैं। बाढ़डा में हार के कारण के बारे में कहा कि वहां के लोगों का नेचर एवं कल्चर कुछ अलग है। बंसीलाल परिवार के वोट बैंक के बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें भाजपा का वोट बैंक मिला है। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार मीडिया का रोल भी काफी सकारात्मक रहा।*

           वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा से चौधरी धर्मवीर सिंह 70 हजार से लेकर 1 लाख वोटो से चुनाव जीत रहे हैं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button