देवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर सलेहा रोड स्थित झिरियनमन्दिर में चल रही 7 दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन का हवन पूजन के बाद हुआ भंडारा
जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=देवेंद्रनगर
रिपोर्टर=आशीष जैन
*श्री श्री 1008 श्री वैष्णवपीठ झिरियन धाम सलेहा रोड देवेंद्रनगर में शांति जनकल्याण हेतु सात दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा था जिसमें 7 दिनों तक बढ़-चढ़कर भक्तों ने राम नाम संकीर्तन का धर्म लाभ उठाया एवं मंदिर प्रांगण सहित आसपास में राममय वातावरण बना रहा जिसमें सुबह से ही लोगों का हनुमंत लाल जी के दर्शनों के लिए तांता लगा रहता था प्राप्त जानकारी के अनुसार रामधुन की बैठकी 21 मई 2024 दिन मंगलवार और शांति एवं भंडारा 28 मई 2024 दिन मंगलवार को हुआ जिसमे लोगों ने 7 दिनों तक भरपूर आनंद उठाया और भक्ति में लीन रहे वहीं आज अंतिम दिन हवन पूजन के बाद भंडारा हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं पर रात तक भंडारा चला रहा है
वही महंत श्री 108 श्री जो विष्णु विक्रमाचार्य जी महाराज पुजारी जी ने जानकारी देते हुए बताया की यह कार्यक्रम समस्त नगर वासियों क्षेत्र वासी एवं भक्तगणों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ

Subscribe to my channel


