उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा का कार्य काल एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
नगर पंचायत को एक आदर्श नगर पंचायत बनाना लक्ष्य -रिंकू मणि

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय संतकबीर नगर
धनघटा तहसील के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत हैं सर बाजार धनघटा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रवीण निषाद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा नगर पंचायत के विकास को एक नई दिशा देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष का खूब प्रशंसा किया। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता नीलमणि द्वारा नगर पंचायत के विकास के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत के विकास में भाजपा नेता द्वारा पुरजोर प्रयास जारी है। कार्यक्रम के शुरुआत में नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि द्वारा संसद को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने संसद को माला पहनकर स्वागत किया। एक वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा केक काटकर खुशियां मनाई गई। इस कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि द्वारा सभी लोगों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए अपने शरीर का एक-एक बूंद खून लगा देंगे। और इस नगर पंचायत को पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर एक पर पहुंचाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहा हूं। आने वाले वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत के प्रत्येक गरीब परिवार को 1000 आवास दिलाने का लक्ष्य है। हमारे द्वारा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में लाइट की व्यवस्था कर दिया गया है। नगर पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रयासरत हूं। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष राममिलन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, जिला मंत्री अशोक यादव, कपिल देव कन्नौजिया, पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, पूर्व प्रमुख हैंसर बाजार प्रिंस अगम सिंह,बब्बन शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, भरत भुआल चौधरी, मंडल महामंत्री सच्चिदानंद निगम, राजकुमार राय, प्रदीप अग्रहरि, अनुभव शुक्ला सहित सभी सभासद गण मौजूद रहे।

Subscribe to my channel

