देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की रीजनल बैठक आचार्य लोकेशजी के सानिध्य में नाकोड़ा तीर्थ में आयोजित हुई

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की रीजनल बैठक आचार्य लोकेशजी के सानिध्य में नाकोड़ा तीर्थ में आयोजित हुई
भगवान महावीर दर्शन के सिद्धांतों के माध्यम से विश्व शांति एवं सद्भावना संभव – आचार्य लोकेश
विश्व पटल पर जैन धर्म एवं भारत देश का नाम रोशन करने के लिए आचार्य लोकशजी को सम्मानित किया- ओम बांठिया
नई दिल्ली/ नकोड़ा, 25:05.24 : अमेरिकी प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित होने के बाद राजस्थान यात्रा पर आए अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक आचार्य लोकेशजी के सानिध्य में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की कार्यशाला श्री नकोड़ा तीर्थ में विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। रीजनल मीट में आचार्य लोकशजी को विश्व पटल पर जैन धर्म एवं भारत देश का नाम रोशन करने के लिए संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम प्रकाश बांठिया, रीजन सचिव वीर महेंद्र चौपड़ा एवं नाकोड़ा तीर्थ के ट्रस्टी पुरषोत्तम सेठिया, भरत मेहता, गणपत बुरड़ पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विश्व शांति दूत आचार्य लोकेश ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं भारतीय संस्कृति, भगवान महावीर के दर्शन, जैन सिद्धांतों व आध्यात्मिक मूल्यों का है। उन्होने कहा कि जैन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के मानवतावादी सिद्धांतों की विश्व में शांति एवं सद्भावना की स्थापना के लिए आवश्यकता है | भगवान महावीर का दर्शन मौजूदा समय में अधिक प्रासंगिक हैं उन्होने कहा कि गुरुग्राम में स्थापित होने वाले वर्ल्ड पीस सेंटर के माध्यम से इन सिद्धांतों एवं दर्शन का विश्व में प्रचार प्रसार संभव होगा|
महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि आचार्यश्री लोकेश प्रथम भारतीय आध्यात्मिक गुरु है जिन्हें अमेरिकी प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है| उनके मानवतावादी कार्यों एवं विश्व शांति के प्रयासों ने जैन धर्म एवं भारत देश का गौरव विश्व पटल पर बढा है |
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओमप्रकाश बांठिया ने संस्था द्वारा संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। रीजन सचिव वीर महेंद्र चोपड़ा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे मैं सूचित किया। इस अवसर पर बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, नगर परिषद पूर्व सभापति पारस मल भण्डारी, रीजन डिप्टी डायरेक्टर जवाहर हुंडिया, रमेश त्रिवेदी, धर्मेन्द्र दवे, प्रमिला सालेचा, जोन चैयरमेन पवन नाहटा, जोन सचिव जवेरीलाल मेहता, बालोतरा केंद्र चैयरमेन धर्मेश चोपड़ा, वीरा केंद्र चेयर पर्सन चंद्रा बालड,रेखा डोसी, कृष्णा सेवा संस्थान, बालोतरा जसोल के गण मान्य नागरिको ने भाग लिया। पूज्य आचार्यश्री के मंगल पाठ से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सधन्यवाद, केनु अग्रवाल
मो : +91-9205031332
मीडिया मैनेजर, अहिंसा विश्व भारती

Subscribe to my channel


