बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रहेगा 31 मई तक अवकाश

 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 25 मई। वर्तमान में राज्य में हीटवेव के दृष्टिगत शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार स्थानीय जिला प्रशासन से समन्वय एवं अनुमोदन प्राप्त करते हुए आगामी आदेशों तक जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर अवकाश घोषित किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नितिन गहलोत ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 27 मई से 31 मई तक शालापूर्व शिक्षा गतिविधियों के 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिये आंगनवाड़ी केन्द्र पर अवकाश घोषित किया जाता है। इस अवधि को भविष्य में परिस्थिति अनुसार बढाया जा सकेगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों के अवकाश के दौरान उनका पोषाहार उन्हें THR (टेक होम राशन) के रूप में दिया जाए तथा शेष सभी वर्ग के लाभान्वितों को पूरक पोषाहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनबाडी केन्द्र पर यथावत उपस्थित रहकर शेष गतिविधियां सम्पादित करेंगी। संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी पोषण ट्रेकर के साथ-साथ परियोजना एवं सेक्टर स्तर पर व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन फोटो से इनकी उपस्थिति लेना सुनिश्चित करेंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button