देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया गौ शालाओं का निरीक्षण

*गौ शालाओं में पानी की व्यवस्था सुचारु रहे - भुवनेश्वर सिंह चौहान* *मूक पशु पक्षियों की सेवा भी हमारा ही कर्तव्य है*

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 25 मई। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने सिणधरी पंचायत समिति की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया। अतिरिक्त विकास अधिकारी अमर सिंह चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही ग्राम पंचायतों में कार्यरत सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि भामाशाहो के सहयोग एवं ग्राम पंचायत द्वारा गोशालाओ में आवश्यक रूप से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो। किसी भी गोशाला में पानी की कमी नहीं हो तथा गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी रहे। साथ ही मौसम में बदलाव को देखते हुए गर्मी के बचाव हेतु किए जा रहे उपायों की जानकारी प्राप्त की तथा प्रबंधन समिति के अधिकारियों से वार्ता कर गौशालाओं को किस तरह से श्रेष्ठ बनाया जा सकता है इस हेतु किये जा रहे नवाचार एवं उसके बारे में जानकारी प्राप्त की।
डंडाली महादेव गौशाला संस्थान, श्री अमरनाथ महादेव गौ सेवा संस्थान डंडाली, श्री कामधेेनु गौशाला संस्थान जुनामिठा खेडा, श्री महादेव गौशाला सेवा समिति बिलासर, श्री बालाजी गौ सेवा संस्थान उंचिया, श्री कामधेनु गौ धाम सेवा संस्थान सिणधरी गौ शालाओं का भ्रमण कर अवलोकन किया।
इस अवसर पर रघुनाथ भारती, जोगाराम, रूपाराम माली समाजसेवी, हनुमानराम सरपंच ग्राम पंचायत लीलासर, ओम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी डंडाली, हनुमान प्रसाद ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बिलासर उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button