देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

ईवीएम व चुनावी सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मोटिवेशन स्पीच के जरिए समझाई जिम्मेदारी* *जिला प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता प्रबंध*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए शनिवार को जिला की 768 पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनावी सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने रवानगी से पहले पोलिंग पार्टियों तथा चुनावी अधिकारियों को मोटिवेशन स्पीच के जरिए उनकी जिम्मेदारी समझाई।

        *उपायुक्त ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां हमारे चुनावी सैनिक हैं, जिनके कंधों पर जिला में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार ही चुनावी प्रक्रिया पूरी हो। किसी भी तरह की शंका हो तो तुरंत अपनी हैंडबुक को पढ़ें और उसके अनुसार कार्य करें।*

             उपायुक्त ने बताया कि इस बार महेंद्रगढ़ जिला में 492 जगहों पर 768 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से चुनावों के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि 25 मई को मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां महिला आईटीआई नारनौल तथा पीआर सेंटर नारनौल में अपनी ईवीएम तथा चुनावी सामग्री वापस जमा कराएंगी। इसके लिए अलग से टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

*बाक्स*

*हीट वेव के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों को ओआरएस के पैकेट व मेडिकल किट दी गई*

              उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों की सुविधा का जिला प्रशासन की ओर से पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हीट वेव के मद्देनजर इस बार सभी पोलिंग पार्टियों को एक मेडिकल किट दी गई है इसमें ओआरएस तथा कुछ आवश्यक दवाई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों से कहा है कि वे गर्मी के मौसम को देखते हुए ओआरएस जरूर लें। साथ ही बार-बार पानी पीने के लिए भी कहा है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button