बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

जिले के विभागीय अधिकारी आपसी सांमजस्य स्थापित करते हुए कार्य करें - जिला कलक्टर

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 21 मई। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिला कलक्टर ने पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जिले में पर्याप्त पेयजल व विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

       बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने पेयजल परियोजना तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करे। उन्होंने जिले में संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल के अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में रहकर ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। पेयजल आपूर्ति के लिए आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होने अकाल राहत कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्यो की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

      जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से आमजन के लिए उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि वे भीषण गर्मी को देखते हुए सभी चिकित्सालयों में आवश्यक सुविधाऐं उपलब्ध करवायें। उन्होने जिले के ऐसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये जो अभी तक विद्युत सेवाओं से वंचित है।

    जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विभागीय अधिकारियों को कहा कि वे आपसी सांमजस्य स्थापित करते हुए आमजन के हित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करे। उन्होने विद्युत कनेक्शन से वंचित टयूबवेल को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, जोधपुर विद्युत वितरण निगम से अधीक्षण अभियन्ता सोनाराम पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवत समेत सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button