उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर

सपा और कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है-योगी आदित्यनाथ

 

राणा प्रताप राय

ब्यूरो चीफ संत कबीर नगर

बस्ती टाइम्स 24

 

लोकसभा क्षेत्र 62 संत कबीर नगर के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती थी। तो अयोध्या में राम भक्तों के ऊपर गोली बरसाई जाती थी। लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। आज अयोध्या में राम भक्तों के ऊपर पुष्पों की वर्षा होती है। भारत वर्ष सनातनियों का देश है। समाजवादी पार्टी हिंदू देवी देवताओं का हमेशा से अपमान करती चली आ रही है। वहीं पर कांग्रेस प्रोग्राम को काल्पनिक बताती है। दुनिया के किसी भी देश में किसी भी धर्म के देवी देवताओं के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा नहीं चलता है। लेकिन भारत में कुछ लोग ऐसे हैं। जो प्रभु राम के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलाया करते थे। आज अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देश व विदेश के कोने-कोने से लोग प्रभु राम का दर्शन करने आ रहे हैं। चुनावी जनसभा में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी निषाद के पक्ष में लोगों से मतदान करने का अपील भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने किया। इस चुनावी जनसभा को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद, विधायक अनिल त्रिपाठी, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व विधायक जय चौबे, धनघटा के विधायक गणेश चौहान, भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा महामंत्री गणेश पांडे, वेद प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर पांडे, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, जिला मंत्री अशोक यादव, जिला मंत्री हैप्पी राय, मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, नरेंद्र पांडे, राजीव गुप्ता नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, जिला संयोजक राम ललित चौधरी, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Related Articles

Back to top button