खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
अजीत पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बनाया कीर्तिमान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर
तिजारा के अजीत पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने तिजारा तहसील में कीर्तिमान बनाया है। विद्यालय की प्रिंसिपल गोविंद गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं कृषि संकाय वर्ग में महक जोशी पुत्री श्री मुकेश कुमार जोशी ने विज्ञान संकाय में 94. 20%, दीक्षा सैनी पुत्री श्री गोपेश सैनी ने 96.20% अंक प्राप्त किए, अनामिका यादव पुत्री श्री राम अवतार यादव ने कला वर्ग में 96% अंक प्राप्त किए, एवं शिवानी यादव पुत्री श्री ईश्वर सिंह यादव ने कृषि संकाय वर्ग में 92.80% अंक एवं वंशिका सिंघल पुत्री श्री ब्रह्मानंद सिंघल ने वाणिज्य संकाय वर्ग में 91. 60% मार्क अर्जित कर अपने विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर छात्राओं के परिजन, विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल है।

Subscribe to my channel


