बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बांठिया ने सामाजिक कार्यक्रमों में लिया भाग

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने सोमवार को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंदिर में दर्शन पूजा अर्चना कर आमजन के मिले।

       भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने क्षेत्र के रामसीन, मुगड़ा, बिठुजा,असाड़ा, टापरा सहित अनेको गाँवो में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की।बांठिया ने मुगड़ा में मारवाड़ क्षेत्र के बीजेपी के वरिष्ठ नेता,पूर्व प्रधान व स्व.पूज्यनीय पिताजी पुर्व विधायक जनसेवक चम्पालाल जी बांठिया के सहयोगी रहकर भाजपा पार्टी की जड़ों को सिंचने वाले भूरसिंह जी मुगडा के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि अर्पित की।उन्होंने ने भगवान से पार्थना की की ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।उसके बाद उन्होंने में महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।बांठिया ने टापरा निवासी सांगाराम पटेल के पिताजी मगनाराम पटेल के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर श्रदांजलि देते हुए उनके परिजनों से मिले।इस दौरान बांठिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button