अपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
चार व्यक्तियों को सट्टा खेलते हुए किया गिरफ्तार

संवाददाता दशरथ माली
कुकड़ेश्वर तहसील मनासा जिला नीमच मध्य प्रदेश
कुकड़ेश्वर। जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन, एएसपी सिसोदिया एवं मनासा एसडीओपी ऊइके के मार्गदर्शन में क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अवैध रूप से जुआ सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों के संबंध में कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध रुप से जुआ खेलने वाले चार आरोपियों के विरुध्द कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज किया।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध जुआ सट्टा खेलने वाले अपराधियों के विरूध्द कार्यवाही करते हुए सुलभ शोचालय के सामने से चार व्यक्तियों दुर्गाशंकर माली, राजु रामचंद्र खाती, अनिल पुष्कर तम्बोली व अजय पिता दिलीप बंजारा निवासी कुकड़ेश्वर को अवैध रूप से हार जीत का दांव खेलते हुए गिरफ्तार किया,।।।

Subscribe to my channel


