देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया अटेली में जनसपंर्क

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को आगामी 25 मई को मतदान करने की अपील*
शनिवार को राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह व पूर्व विधायक अनिता यादव ने अटेली विधानसभा के दर्जनों गाँवो में जनसभाओं के माध्यम से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राव दान सिंह के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।
*टीकाराम जुली व राव नरेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अटेली के ग्राम बजाड़ , चंदपूरा , हसनपुर , उनींदा , घड़ी महासर , खैरानी , भोजावास , मिर्जापुर बाछोद , ताजपुर , कांटी , खेड़ी की जनसभाओं को सम्बोधित किया व आगामी 25 मई को कांग्रेस के सामने वाला बटन दबाकर राव दान सिंह को भारी संख्या में जिताने की अपील की। गाँवो में पहुंचने पर डीजे , फूल मालाओं व पगड़ी के साथ मान सम्मान किया।*
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि आज हरियाणा में अल्पमत की सरकार रेंग-रेंग कर चल रही है। चुनाव प्रचार में भाजपा नेताओं की बौखलाहट इस बात को दर्शा रही है कि केंद्र में भाजपा जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही हैं। टीकाराम जुली ने कहा कि आज का चुनाव केवल हार जीत का नही, बल्कि देश का संविधान बचाने का है , जिस प्रकार से भाजपा बुनियादी मुद्दों से कोसो दूर धार्मिक , हवा-हवाई और भर्मित करने वाले मुद्दों से देश की जनता को भर्मित करने का प्रयास कर रही है, वहीं कांग्रेस रोजगार , शिक्षा , स्वास्थ्य , महंगाई और अपराध रोकने जैसे नीतियों की बात कर रही है।
*इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में मौजूदा सरकार के प्रति भारी जनाक्रोश है, इसी जनाक्रोश के चलते सरकार को चुनावों से ठीक पहले सरकार का चेहरा बदलना पड़ गया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की महिला को एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने का काम करेंगे, वहीं अग्निपथ योजना को खत्म करके पहले की तरह पक्की भर्ती शुरू की जाएगी।*
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से हर गाँव मे मिल रहे अपार जनसमर्थन इस बात को साबित कर रहा सरकार का चेहरा बदलने की कुछ नही होने वाला, क्योंकि जनता परिवर्तन चाहती है और आने वाले चुनावों में सरकार ही बदलने का काम करेगी।
*इस अवसर पर सुरेंद्र पटवा , राकेश चेयरमैन , सुमेर प्रधान बिहाली , बलवंत ओबीसी जिला महासचिव , सुनीता वर्मा , अनिल फाड़न , धर्मेंद्र यादव किसान नेता , राजेन्द्र रामपुरा केकेसी जिला अध्यक्ष , प्रोफेसर राजबीर , चन्द्रसेन , विजेंद्र प्रधान , हरि प्रकाश बजाड़ , बलराम सरपंच , बलविंद्र कोरियावास , जिला प्रवक्ता हरदीप गहली , तरुण व अन्य स्थानीय सरपंच , पंच , नंबरदार व अन्य गणमान्य लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में वोटों की अपील की।*
Subscribe to my channel

