देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिशिक्षाहरियाणा
हरियाणवी कलाकारों ने नारनौल के लोगों को समझाया मतदान का महत्व

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
जिला प्रशासन के सहयोग से आज सरकार की आत्मा स्कीम से चल रहे रेडियो अरावली ने नारनौल के जल महल व अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करवाया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कई जाने-माने हरियाणवी कलाकारों ने लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए आगामी 25 मई को लोकसभा आम चुनावों में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।
*मतदान जागरूकता अभियान की इसी कड़ी में हरियाणवी कलाकार ए.के. चांगिया और उसकी पूरी टीम ने शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थल पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें वोट डालने का अधिकार दिया है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे देश में प्रजातंत्र की जड़ें मजबूत हैं, जहां जनता हर पांच साल में अपना प्रतिनिधि चुनती है। इस मौके पर श्री चांगिया ने कहा कि एक-एक वोट कीमती होती है। ऐसे में सभी नागरिकों को मतदान करना चाहिए।*
इस अवसर पर दीनबंधु यादव , सुमन सेन, जॉली बाबा, नरेंद्र शर्मा, मोना कश्यप, संदीप आदि हरियाणवी कलाकार मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


