अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के फैज 3rd थाना अंतर्गत लाखो का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

भिवाड़ी के फैज 3rd थाना अंतर्गत दिनाँक 11-05-2024 की रात्री को जलदाय विभाग स्टोर बिलाहेडी से लाखो का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

> घटना के मुख्य आरोपी हाकम को शिव मंदिर के पास बिलाहेडी से किया गिरफ्तार ।

> आरोपी हाकम के कब्जे से चोरी का माल 3 समर्सिबल मोटर को किया बरामद ।

उक्त घटना पर श्रीमान द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को मध्य नजर रखते हुये थानाधिकारी सत्यनारायण उप निरीक्षक के नेतृत्वमें टीम गठित कर जल्द से जल्द मुल्जिमों की पहचान कर दस्तयाब करने के निर्देश दिये गए। जिस पर थानाधिकारी सत्यनारायण उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीरों से सम्पर्क किया गया व घटना के आस पास व इलाका थाना में लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया एवं तकनिकी के माध्यम से साक्ष्य संकलित किये गये घटना को अन्जाम देने वाले तीन आरोपी हकम, आरिफ व सलमू निवासीयान बिलाहेडी को चिन्हित किया गया। आरोपियान तलाश में सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गई। दिनाँक 13-05-2024 को घटना को अन्जाम देने वाले मुल्जिमानो में से मुख्य आरोपी हाकम पुत्र श्री मुदीन जाति मेव मियां निवासी मलाई थाना उटावड जिला पलवल (हरि0) हाल प्रधान धर्म कांटा के पास बिलाहेडी थाना भिवाडी फैज तृतीय को दस्तयाब कर अनुसंधान कर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया । व घटना में चोरी हुये सामान में से WPIL कम्पनी की 3 समर्सिबल मोटर बरामद की गई।

०: गिरफ्तारशुदा मुल्जिम ०:-

1. हाकम पुत्र श्री मुदीन जाति मेव मियां उम्र 35 साल निवासी मलाई थाना उटावड जिला पलवल (हरि0) हाल प्रधान धर्म कांटा के पास बिलाहेडी थाना भिवाडी फैज तृतीय पुलिस जिला भिवाडी (राज0)

० बरामद माल ०:-

1. WPIL कम्पनी की तीन समर्सिबल मोटर की बरामद

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button