
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा घर घर परिंडे पहुंचाने के संकल्प को लेकर सेल्फी विथ परिंडा अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा में सभी छात्राओं को निशुल्क परिंडे वितरित किए गए।
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,सभापति सुमित्रा जैन विद्यालय प्राचार्य मानकचंद कच्छवाह के नेतृत्व में कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित सभी छात्राओं को निशुल्क परिंडे वितरित किए व परिंडो में नियमित पानी भरने को लेकर प्रोत्साहित किया गया।
दवे ने बताया कि संस्थान द्वारा सेल्फी विथ परिंडे अभियान के अंतर्गत हम निशुल्क परिंडे वितरित कर रहे है जिसमें कोई भी हम से परिंडे लें जा सकता व परिंडे लगाकर हमको सेल्फी भेजनी होती है हमारी यह सेवा नियमित रूप से हर साल चलती है।हमारा लक्ष्य है कि हर घर के आगे परिंडा होना चाहिए जिसका माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही बहुत अच्छा विकल्प है।
सभापति सुमित्रा जैन ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान सेवा की दृष्टि से अग्रणी संस्थान है आज हर क्षेत्र में सेवा करना बहुत मुश्किल है लेकिन इनकी टीम के सदस्य सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है जो कि सराहनीय है।
मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि संस्थान द्वारा पिछले चार साल से निशुल्क परिंडे वितरण अभियान चलाया जा रहा है अभी तक हम आठ हजार परिंडे वितरित कर चुके है व पशुओं के लिए पानी की टाकलियाँ भी लगा रहे है पशु पक्षी सभी के लिए यह संस्थान सदैव समर्पित है।
प्राचार्य मानक कच्छवाह ने कहा कि इससे पूर्व भी संस्थान द्वारा विद्यालय में कई सेवाएं दी गई है उन्होंने छात्राओं को परिंडे की नियमित साफ सफाई व पानी भरने को लेकर प्रेरित किया।
इस अवसर पर कृष्णा सुंदरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वर दास,प्रेमदास,हीरालाल प्रजापत,जवेरीलाल मेहता,गौतम चौपड़ा,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,अशोक चौपड़ा,आनंद दवे,कमलेश सोनी,विपिन दवे,विमल मालवीय,कमल दवे,सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


