देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिशिक्षाहरियाणा

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अटेली में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल,13 मई। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी इंचार्ज कुसुम लता की अध्यक्षता में आज खंड अटेली कार्यालय में खंड के सभी क्लस्टर इंचार्ज, प्राचार्य व शिक्षक के साथ ओवाईएमएस एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसमें अटेली ब्लॉक के 13 क्लस्टर इंचार्ज तथा विभिन्न विद्यालयों से मुखिया व शिक्षक उपस्थित हुए।

इस मौके पर टेकचंद यादव डिवीजनल कमांडर ने 25 मई-2024 को जिले में मतदान करने के लिए सभी मुखिया अपने विद्यालयों में प्रातः सभा में बच्चों को जागरूक करें जिससे कि वह अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

डीओसी रमेश सोनी ने ओवाईएमएस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड कब बुलबुल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाए। डीओसी पवित्रा यादव, डीओसी सुनीता कुमारी, कब मास्टर सतवीर सिंह, कब मास्टर अगेंद्र कुमार यादव ने मतदान करने के बारे में जागरूक किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली के प्राचार्य सुनील कुमार ने कहा कि 25 मई को सभी कार्य छोड़कर पहले मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा उतना ही अच्छा प्रतिनिधि चुना जाएगा। अगर हम अच्छा प्रतिनिधि चुनेंगे तो हमारे क्षेत्र का विकास भी उतना ही अच्छा होगा।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button