देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में जन चेतना समिति की मांग: सड़कों की सुधार और पानी की सप्लाई में सुधार की जरूरत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा जन चेतना समिति संयोजक ओम बांठिया ने नगर परिषद ,जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि बालोतरा में पीने के पानी की व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए साथ ही शहर की सड़क अधिकांश स्थलों पर टूटी हुई है , उक्त टूटी हुई सड़कों के पेच वर्क अथवा नयी सड़क का निर्माण करवाया जाए। अभी समय है बारिश के समय संभव नहीं हो पाएगा, नगर परिषद द्वारा कुछ स्थानों पर कार्य किया जा रहा है, अघिकांश क्षेत्र उपेक्षित है , टूटी, क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से सही करने का प्रयास किया जावे ।वही प्रशासन राज्य सरकार एवं जलदाय विभाग के माध्यम से, पीने के पानी की भारी समस्या हो रही है कई दिनों से नलों में पानी नहीं आता है अथवा पानी आता भी है तो कुछ समय के लिए आता है , पानी की सप्लाई की व्यवस्था की योजना बद्ध तरीके से किर्यान्वित करावे ।

Subscribe to my channel


