देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

गांव अटाली के कैप्टन जय पाल यादव 29 साल की सर्विस के बाद हुए रिटायर

कमांडिंग ऑफिसर और 205 SATA के सभी रैंकों ने माननीय कैप्टन जय पाल को शुभकामनाएं दीं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

आज गांव अटाली की ढाणी में कैप्टन जय पाल यादव 29 साल की सर्विस के बाद हुए। इस मौके पर कैप्टन जयपाल यादव को उनके परिजन व सभी ग्राम वासियों ने गांव में पहुंचते ही उनका स्वागत किया । सबसे पहले गांव में पहुंचते ही कैप्टन जयपाल यादव ने अपने गांव में शहीद भगत सिंह की मूर्ति को नमन किया व फूल माला पहना कर जयहिंद के नारे लगाए और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया इस मौके पर परिवार वालों में काफी खुशी माहौल देखने को मिला कैप्टन जयपाल यादव ने यह भी बताया कि मैं एक किसान परिवार हूं मैंने 1994 में नौकरी ज्वाइन की और आज साल 2024 में रिटायरमेंट हुआ मैंने अपने जिंदगी के 29 साल देश की सेवा की है और मैं आज युवा पीढ़ी को यही संदेश देना चाहता हूं कि वह भी अच्छी पढ़ाई करके अच्छी नौकरी लग सकते हैं और मेरी तरह अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर सभी ग्रामवासी वह कैप्टन जयपाल यादव के स्टाफ के सभी साथी उपस्थित रहे

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button