उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर
2014 के बाद देश में कहीं नहीं फूटा बम.. स्वतंत्र देव सिंह

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ बस्ती टाइम्स 24
संतकबीरनगर
देश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है।पूरे देश में वर्ष 2014 के बाद कहीं भी बम नहीं फूटा। जब देश में भाजपा की सरकार नहीं रही। तो हमेशा देशवासी डर के माहौल में अपना जीवन गुजारते थे। लेकिन जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। तबसे पूरे भारत के लोग आराम से अपना जीवन गुजार रहे हैं। उक्त बातें लोकसभा क्षेत्र संतकबीरनगर के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में यूवा मोर्चा के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा कि आज़ का भारत पहले का भारत नहीं है। आज़ का भारत घर में घुस कर मारने वाला देश बन गया है। जब से केंद्र में मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। तबसे देश प्रति दिन एक नई पहचान बना रहा है। और भारत को विदेश में एक नई पहचान हुई है।भारत देश को विकास की नई उड़ान देने के लिए केंद्र में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की आवश्यकता है। इसलिए सभी युवा साथी आने वाले चुनाव को जीतने के लिए बूथ स्तर पर मेहनत कर कमल के फूल को जीताकर भेजे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, लोकसभा प्रभारी रजनीकांत मणि त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक रामललित चौधरी,मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध निषाद,महामंत्री गणेश पांडे सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel

