उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर
लोकसभा क्षेत्र 62 संत कबीर नगर के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में हुआ भाजपा अनुसूचित मोर्चा का कार्यक्रम

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ बस्ती टाइम्स 24
संत कबीर नगर
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा लोकसभा क्षेत्र संत कबीर नगर में अनुसूचित मोर्चा का कार्यक्रम कराया गया। लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा धनघटा के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का एक विशाल कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वकील रमेश चंद्र रत्न मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि विगत 70 वर्षों से देश पर राज किया। लेकिन दलित समाज के लिए कुछ देने का काम नहीं किया। जबकि दलित समाज कांग्रेस को हमेशा अपना मत देकर केंटो प्रदेश में स्थापित करती रही। कांग्रेस पार्टी दलित समाज का केवल वोट लेकर के राज करने का काम किया। जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है मोदी जी द्वारा समाज के हर वर्ग को उठाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान समय में भारत देश विकास के पथ पर तेजी से विकास कर रहा है। वर्तमान समय में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। इस चुनाव में विरोधी पार्टियां झूठ का पुलिंदा बनाकर लोकसभा का चुनाव जीतने का प्रयास कर रही हैं। हम सभी किया कर्तव्य बनता है कि लोकसभा चुनाव में संतकबीरनगर के प्रत्याशी प्रवीण निषाद को भारी बहुमत से जीतकर संसद में भेजा जाए।इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से खजनी के विधायक श्री राम चौहान, खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान तथा मेहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी , आलापुर के पूर्व विधायक अनीता कमल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री गणेश पांडे ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री राजू प्रसाद राणा, जिला मंत्री कपिल कनौजिया, जिला मंत्री अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, नरेंद्र पांडे, राजू गुप्ता, दिनेश चौधरी, सच्चिदानंद निगम, अमरजीत राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।