देशधर्मबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अक्षय तृतीया महोत्सव ( वर्षीतप पारणा ) का हुआ आयोजन 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 जसोल – सिवांची मालाणी तेरापंथ संस्थान भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि हर्षलाल जी, मुनिश्री यशवंत कुमार जी एवं मुनिश्री मोक्ष कुमार जी के सानिध्य में अक्षय तृतीया महोत्सव वर्षीतप पारणा का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे 85 तपस्वी भाई बहनों में 67 उपवास व 18 एकासन का वर्षितप के नाम शामिल हैं।

सर्वप्रथम मुनिश्री जी के द्वारा नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया। मंगलाचरण कन्या मंडल की बहिंनो द्वारा गीतिका से हुआ। इस अक्षय तृतीया महोत्सव पर शासनश्री मुनि हर्षलाल जी ने फरमाया की भगवान ऋषभ ने कर्म युग का प्रवर्तन किया। उन्होंने अशी मसी कृषि की शिक्षा दी वह चार प्रकार की दंड नीतियों का वर्णन दिया। उसके बाद भगवान धर्मयुग के प्रवर्तन के लिए संन्यास जीवन को अंगीकार कर लिया और संन्यास लेने के बाद एक वर्ष तक उनको आहार पानी नहीं मिला था। वह आज वैशाख शुक्ला तीज के दिन भगवान को राजकुमार श्रेयांश द्वारा आहार मिला। वंही पारणा किया उसी दिन को हम आज अक्षय तृतीया के रूप में मना रहे हैं। मुनि श्री यशवंत कुमार ने कहा कर्म किसी को भी नहीं छोड़ता है,अनंत शक्ति के धारक भगवान भी इससे अछूते नहीं रहते हैं, भगवान ऋषभ जो तीर्थंकर बनने वाले थे उन्होंने छोटी सी भूल की उनको 12 घड़ी की जगह 12 माह तक अनहार आहार के रूप में रहना पड़ा व आजके दिन आहार मिलने पर पारणा किया। मुनि श्री मोक्षकुमार ने भी भगवान ऋषभ पर अपने विचार रखें।

इस भव्य कार्यक्रम में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी व बालोतरा नगर परिषद चेयरमैन सुमित्रादेवी जैन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सिवांची मालाणी संस्थान अध्यक्ष डूंगरचन्द सालेचा ने भगवान ऋषभ देव का स्मरण करते हुए और गुरुदेव को वंदना करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की। यहां विराजित मुनिश्री जी को वंदना कर आगंतुक अतिथियों महानुभावों और तपस्वियों भाई बहनों का स्वागत अभिनंदन किया। तपस्वी भाई बहनों के तपस्या के प्रति खूब खूब अनुमोदना कर भावी आध्यात्मिक मंगलकामना की। साथ ही सिवांची मालानी क्षेत्रिय तेरापंथ संस्थान की कुछ गतिविधियों एवं व्यवस्थाएं और कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। एवं अर्थ सहयोगी भामाशाहों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुमूक्षु दीप्ति वेदमुथा व मुमुक्षी शेफाली चोपड़ा ने अपने विचार रखे और गीत का संगान किया।प्रायोजक सालेचा परिवार और तेरापंथ महासभा सदस्य गौतमचंद सालेचा, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने अपने विचार रखते हुए सभी तपस्वियों के प्रति शुभकामनाएं मंगल कामना प्रदान की। इसी कड़ी में नगर परिषद चेयरमैन सुमित्रादेवी जैन ने भी भगवान ऋषभदेव को याद करते हुए इन सभी तपस्वियों को बधाई दी व उनकी तपस्या की अनुमोदना करते हुए भावी आध्यात्मिक मंगल कामना की। इसके साथ सिवांची मालानी क्षेत्र की महिला मंडल एवं तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा सामूहिक गीतिका की प्रस्तुति दी गई। गायक प्रकाश श्रीश्रीमाल ने भी गीतिका का संगान किया। सालेचा परिवार कावेरी ग्रुप की ओर से सभी बहनों ने गीत से अपने भावना व्यक्त किए। इस पूरे कार्यक्रम के प्रायोजक कावेरी ग्रुप शा. मूलचंद गौतमचंद डूंगरचंद ललित कुमार सुरेंद्र कुमार सालेचा परिवार जसोल द्वारा सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सभी सिवांची मालानी क्षेत्र से सभा के अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी व सदस्य साथ ही सैकड़ों श्रावक श्राविका उपस्थित हुए। बालोतरा के विजय राघव गोयल जो भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए हैं वो हमारे बालोतरा लिए गौरव की बात है, संस्थान की ओर से उनका मोमेंटो द्वारा सम्मान कर रहे हैं उनके परिवार से पिता श्री जयप्रकाश गोयल का सम्मान किया गया। संस्थान की ओर से प्रायोजक परिवार का साफा, माला, मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया और बहनों का चुंदड़ी ओढ़ाकर सम्मान किया। इस भव्य कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल आदि कई लोगो का सहयोग रहा। संस्थान टीम व सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।

इस भव्य कार्यक्रम का सुसंचालन संस्थान के मंत्री ललित श्रीश्रीमाल ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button