बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया पशु पेयजल खेलियों और जल कुंडोे का निरीक्षण

*पशु पक्षियों की सेवा हमारा कर्तव्य है कोई भी पशु खेली पानी से खाली नहीं रहे - भुवनेश्वर सिंह चौहान* *पक्षियों हेतु परिंडे बांधकर किया उदाहरण प्रस्तुत*

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 11 मई। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशों की अनुपालना में शनिवार को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पंचायत समिति बालोतरा के उन गांवों और ग्राम पंचायत का दौरा किया जहां पर पानी की समस्या ज्यादा महसूस की जा रही है।

 अतिरिक्त विकास अधिकारी राणा राम ने बताया कि ग्राम पंचायत खट्टू, चांदेसरा, गोल स्टेशन, भीमरलाई, वरीया वरेचा, भाखरीखेडा क्षैत्र में पेयजल समस्या अधिक है।

इस पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने इन क्षैैत्रो का निरीक्षण कर पशु पेयजल खेलियों, जल कुंडोे को तत्काल पानी से भरने हेतु संबंधित ग्राम पंचायतो को निर्देशित किया।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि चंदन सिंह चांदेसरा द्वारा अवगत कराया गया कि चांदेसरा क्षैत्र बाड़मेर लिफ्ट कैनाल का अंतिम गांव होने के कारण पेयजल सप्लाई नहीं के बराबर आती है। इस संबंध में अधीक्षण अंभियन्ता एन.आर बामणिया से चर्चा करनेे पर बताया गया कि सप्ताह में एक बार पानी सप्लाई करने के प्रयास किये जा रहे है।

साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्मिको एवं ग्रामीणो कोे निर्देश दिये की मूक पशु पक्षियो को भीषण गर्मी में प्यासा तड़पना न पड़े इसलिए उचित स्थान पर अधिक से अधिक पशु -पक्षियो के पानी की व्यवस्था एवं पंरिडे जरूर लगाये। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत वरिया वेरचा में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा पक्षियो के परिड़े लगाए गये एवं गर्मी में पशु पक्षियो की प्यास बुझाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जिससे गर्मियो में पशु पक्षियो की मौत पानी की कमी से ना हो।

साथ ही इन क्षैत्रो में निरीक्षण के दौरान उपस्थित जलदाय कार्मिको को अवैध कनेक्शन हटाने, नये जीएलआर में नये कनेक्शन करने सहित, पेयजल पाईप लाईन का मरम्मत कार्य समय पर करने के निर्देश दिये गये।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button