देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वीर दुर्गादास कृषि उपज मंडी में आने वाले वर्ष के लिए राजस्थान की पारंपरिक परंपरा अनुसार शगुन देखे गए

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वीर दुर्गादास कृषि उपज मंडी में आने वाले वर्ष के लिए राजस्थान की पारंपरिक परंपरा अनुसार शगुन देखे गए । कृषि मंडी पूर्व अध्यक्ष पारस मल भंडारी ने बताया कि अनुभवी किशोर पुरी जी गोस्वामी एवं वरिष्ठ किशना रामजी माली द्वारा परंपरा अनुसार सुकून देखे गए तथा उनके अनुसार ज्येष्ठ,आषाढ़, भाद्रवा, श्रावण,थम्ब माह में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने इस अवसर पर राजस्थान की पुनीत परंपरा अनुसार सुकून देखकर आगामी वर्ष के लिए जो परंपरा चल रही है ,उसमें सुकून का विशेष महत्व रहता है,आशा और विश्वास बढ़ता है ,आयोजकों को बधाई देते हुए बधाई देते हुए उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की । आयोजक नरेश भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विधायक अरुण चौधरी ,समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव जिनगर ,धान मंडी के अध्यक्ष मोहनलाल कुवाड, वरिष्ठ भंवरलाल दानी, घीसू लाल काकरिया, शांतिलाल जैन ,मुकेश भंडारी ,अमृत पालीवाल, अंबाराम चौधरी, गौतम भंडारी, हंसराज जयपाल, मयंक भंडारी धनराज पालीवाल ,मुकेश माली, तुलसाराम चौधरी ,भानाराम चौधरी सहित व्यापारी वर्ग के साथ ही महावीर इंटरनेशनल के हीरालाल प्रजापति ,महावीर बोकड़िया ,गौतम दांती सहित गणमान्य नागरिको ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

Subscribe to my channel


