देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सलेहा हनुमान मंदिर में सप्त दिवसीय अखंड रामधुन का हुआ आयोजन

लोकेशन=सलेहा
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
नया बस स्टैंड सलेहा हनुमान मंदिर में सात दिनों तक अखंड रामनाम संकीर्तन जारी है रामधुन का शुभारंभ 7 मई मंगलवार को सुबह 10 बजे पूरे बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी भक्तो के अनुसार विश्व शांति,जन कल्याण तथा सुख समृद्धि के लिए सप्त दिवसीय रामधुन का आयोजन बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद रामभक्तो हिन्दू संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जा रहा है जिसमे मुख्य रूप से सलेहा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी की उलेखनीय भूमिका है समाज सेवी धर्म प्रेमियों आदि सदस्यों के द्वारा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली जा रही है। अलग अलग क्षेत्रो से आयें भक्त मंडली द्वारा संगीत में साज बाज के साथ रामनाम संकीर्तन किया जा रहा है इस अवसर पर धर्म प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रामधुन संकीर्तन करते हुए धर्म लाभ ले रहे हैं सातदिनी अखंड रामधुन के द्वितीय दिवस बुधवार को बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने रामनाम संकीर्तन में उपस्थिति दर्ज कराते हुए रामधुन संकीर्तन किया सप्त दिवसीय रामधुन का समापन 14 मई मंगलवार को हवन वेदिक प्रक्रिया के साथ करते हुए साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा/

Subscribe to my channel


