देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर समाजसेवी एवं जजपा प्रवक्ता सिकंदर गहली सम्मानित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बुधवार को समाजसेवी एवं जजपा प्रवक्ता सिकंदर गहली को सम्मानित किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कार्यालय प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।सम्मान के तौर पर उन्हें एक प्रशस्ति पत्र देकर उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमजीजीए दीवाकर कुमार रहे, जिन्होंने सिकंदर गहली को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान पत्र प्रदान किया।

                *गौरतलब है कि सिकंदर गहली रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य हैं और अब तक उनके द्वारा लगातार 17 रक्तदान कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें हजारों यूनिट रक्त अब तक एकत्रित किया जा चुका है। सिकंदर गहली को वर्ष 2023-24 में रक्तदान शिविरों के आयोजन में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य किया गया। इनके सहयोग व सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण हेतु विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इनको यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button