ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापार

भिवाड़ी में जुगाड़ रिक्शा का बढ़ा जोर परिवहन विभाग को लगा रहे लाखों का चूना 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

भिवाड़ी में चल रहे सैकड़ो जुगाड़ रिक्शा से जहां दुर्घटनाओं के होने की संभावना बढ़ी है, वही परिवहन विभाग और राजस्थान सरकार को लाखों रुपए का चूना लग रहा है। जानकारी के अनुसार भिवाड़ी सिटी में और इंडस्ट्रियल एरिया में जुगाड़ रिक्शा का बेहद चलन बढ़ा हुआ है। जो बिना कागजात के मोटरसाइकिल के इंजन जुगाड़ रिक्शा में रख लेते हैं, और उससे जहां पर्यावरण को भी प्रदूषित किया जा रहा है, वही जुगाड़ रिक्शा में बिना नंबर की एवं बिना परमिशन के यह वहां अंधाधुंध दौड़ रहे हैं। साथ ही इन जुगाड़ वाहनों से सड़क पर भी यातायात का दबाव बना हुआ है, जिससे कभी भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। परिवहन विभाग का कार्यालय भिवाड़ी होने के बावजूद इन जुगाड़ रिक्शा पर अभी तक कोई रोक नहीं लग पाई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button