देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

परशुराम जन्मोत्सव को लेकर संतो ने किया आह्वान

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 विप्र फाउंडेशन द्वारा परशुराम जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है जिसमें संत सानिध्य के साथ संत महात्मा कार्यक्रम को सफल करने को लेकर आह्वान कर रहे है।

 कार्यक्रम संयोजक विपिन दवे ने बताया कि मंगलवार को बालोतरा शहर में निमंत्रण पत्रिका वितरित की गई व परम् पूज्य संत सनातन जी महाराज ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आह्वान किया।

 विपिन ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे,जिला अध्यक्ष अशोक व्यास,सरंक्षक जगदीश सिंह राजपुरोहित,युवा अध्यक्ष कांतिलाल राजपुरोहित,सुरेंद्र दवे,नगर अध्यक्ष घनश्यामसिंह राजपुरोहित,आनंद दवे,दीपिका दवे सहीत सदस्यों के साथ मीटिंग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई गई है व इस पुरे कार्यक्रम के लाभार्थी रविंद्र सिंह सुपुत्र रामसिंह बीकानेर मिष्ठान भंडार रहेंगे।कार्यक्रम के पश्चात् प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी।

 विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सर्वसमाज में उत्साह है जिसमें कृष्णा सेवा संस्थान का भी अतुलनीय सहयोग रहेगा कृष्णा सुन्दरकांड समिति द्वारा 31 क्विंटल हरा चारा प्रदान किया जाएगा व 10 मई को सुबह 8 बजे भजन कीर्तन भी समिति द्वारा रखे गए है इसके साथ कृष्णा रक्तदान सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर की भी योजना बनाई गई है।

 जिला अध्यक्ष अशोक व्यास व नगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने व्यवस्था का जायजा लेकर कहा कि इस बार ब्रह्मधाम आसोतरा से संत तुलसाराम जी महाराज,निर्मल दास जी महाराज,कनाना मठ परशुराम गिरी जी,सनातन जी महाराज,यति कृष्णानंद जी महाराज,परशुनन्द जी महाराज,तुलसीदास जी महाराज,जनक पूरी जी होटलु सहित कई संत इस कार्यक्रम को शुशोभित करेंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button