ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आज चार उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

*अब तक कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया दाखिल* *नामांकन के लिए अब केवल सोमवार का दिन शेष*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के छट्ठे दिन शनिवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए अब केवल सोमवार का दिन शेष है। आवेदन पत्र कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय में सुबह 11:00 से लेकर शाम 3:00 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।

               *भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अब तक कुल तेरह नामांकन दाखिल हो चुके हैं। छट्ठे दिन आज धर्मबीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र भरा, वहीं मोहित चौधरी ने इसी पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर पर्चा भरा। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से सुनील कुमार शर्मा ने तथा राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्या) के प्रत्याशी सुभाष ने अपना नामांकन दाखिल किया।*

               अब तक कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते ही एनआइसी की टीम सारे कागजात को एनकोर साफ्टवेयर के माध्यम से अपलोड कर रही है। इसके बाद कोई भी नागरिक नो यूअर कैंडिडेट एप डाउनलोड करके अपने उम्मीदवार के बारे में सारी जानकारी देख सकता है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button