देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षा

बाल विवाह करके बच्चों के जीवन से खिलवाड़ ना करें :दवे 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बाल विवाह के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें संस्थान सदस्य पोस्टर के माध्यम से बाल विवाह से होने वाले नुकसान से लोगो को अवगत करवा रहे है।

 संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पूर्व सभापति पारस भंडारी के नेतृत्व में हम बाल विवाह को रोकने के प्रयास कर रहे है व जगह जगह लोगो को जागरूक कर रहे है कि बाल विवाह करके बच्चों के जीवन से खिलवाड़ ना करें व ये कानूनन अपराध भी है।

 पारस भंडारी ने कहा कि जंहा प्रशाशन बाल विवाह को रोकने में अपने पुरे प्रयास कर रहा है वंही प्रत्येक जागरूक नागरिक,सामाजिक संस्थाओं व जन प्रतिनिधि का भी दायित्व है कि इसको लेकर लोगो को जागरूक करें व बाल विवाह को रोकने के प्रयास करें।

 कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा हम सभी सदस्य इसको रोकने को लेकर प्रतिबद्ध है।

 इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा,उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित,सरंक्षक अशोक व्यास,सचिव जवेरीलाल मेहता,कोषाध्यक्ष आनंद दवे,हीरालाल प्रजापत,ग्रामीण प्रभारी राजू माली,नगर प्रभारी विमल मालवीय,रमेश जैन सहित सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button