
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
सवेरा संस्थान बालोतरा
बालोतरा, 1 मई।
मजदूर दुनिया में विकास का मूल स्तंभ है मजदूरों का उत्थान व संरक्षण हेतु सदैव सजग रहने की आवश्यकता है यह उदगार सामाजिक कार्यकर्ता खीयाराम चौधरी ने सवेरा संस्थान बालोतरा द्वारा निकटवर्ती हेमपुरा गांव में विश्व मजदूर दिवस पर आयोजित कामगार उत्थान जन जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर कोरो इंडिया के संभागीय समन्वयक
केपी फूलचंद व पूजा कोरो ने कहा कि मजदूरों की स्थिति में बदलाव हेतु महिला कामगारों के लिए सहजता के साथ आधुनिकता अपनाने की जरूरत है ,इस अवसर पर जोगाराम कड़ेला, सताराम भील, व किशन लाल बांगड़वा ने मजदूरों के हित व संरक्षण को लेकर विस्तार पूर्वक गहन चर्चा करते हुए मजदूरों की कार्यस्थल में आधुनिकीकरण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बनाने, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव एवं मजदूरों के कल्याण हेतु मजबूत पैरवी को लेकर चर्चा करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना हेतु सदैव अग्रणी रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान मैथी देवी, चांदनी चौधरी, राणाराम माजीराणा, सहित कई लोग शरीक हुए।
खींयाराम चौधरी 9828622048

Subscribe to my channel


