ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

सड़क के बंद कट को हटाने की मांग को लेकर रोषस्वरूप कालोनीवासी पहुंचे उपायुक्त दरबार दिया ज्ञापन 

बंद आम रास्ते पर विपरीत दिशा में आवागमन होने से बढ़ेंगे दुर्घटना के मामले- बिरदी चंद गोठवाल 

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

महेंद्रगढ़ रोड़ पर जेल के सामने सड़क पर डिवाइडर बनाकर आम रास्ते को बंद करने का है मामला

नारनौल 26 अप्रैल

         महेंद्रगढ़ रोड़ पर जेल के सामने गणेश कालोनी और रामनगर के अवागमन के सामुहिक आम रास्ते पर स्थित डिवाइडर कट को लोक निर्माण विभाग द्वारा सिमेंट के ब्लाक लगाकर बंद कट को हटाने की मांग को लेकर दोनों कालोनियों के निवासी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रोषस्वरूप लघु सचिवालय में एकत्रित हुए और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि बंद किया गया दोनों कालोनियों का यह आम रास्ता है। इस रास्ते के बंद होने से बुजुर्गों, स्कूली बच्चों, छोटे बड़े वाहनों और आमजन के सड़क पर विपरीत दिशा में आवागमन होने से हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहेगा और ऐसी परिस्थिति में कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है। ‌इस रास्ते को बंद करने पर सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति के सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, यादव सभा के कैप्टन सांवत यादव, गुरु रविदास महासभा के बिरदी चंद गोठवाल, ब्राह्मण सभा के गणपत शर्मा व कैप्टन ब्रह्मदत्त शर्मा, जांगड़ा सभा प्रताप शर्मा, भारतीय सामाजिक परिवर्तन संघ के हजारीलाल खटावला आदि ने भी भर्त्सना करते हुए बंद रास्ता खोलने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय इस मामले में उपायुक्त द्वारा एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए हैं, वहीं ज्ञापन की प्रति एक्सईएन को देते समय उन्होंने पूरा आश्वासन दिया कि डिवाइडर पर बने कट का उसके द्वारा निरीक्षण कर लिया है और आमजनों की सुविधा के दृष्टिगत जनहित में यह कट यथाशीघ्र ही हटा दिया जाएगा।

इस अवसर पर जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष सूबेदार सुभाष यादव, कैप्टन दलीप सिंह, कोच रोहतास यादव, चौधरी मीर सिंह, गोविन्द शर्मा, धर्मेन्द्र, राजेन्द्र, सूबेदार महाबीर, चौधरी धर्मवीर, राजपाल, कमल, सूबेदार सुरेश, सुनिल, सूबेदार चितरंजन, जगदीश, प्रवक्ता धर्मपाल, डीपी कंवर सिंह, मदनलाल शर्मा, एडवोकेट जिले सिंह यादव, कमल शर्मा, राधेश्याम, राजकुमार, कुन्दन लाल, जितेंद्र यादव आदि अनेक कालोनीवासी उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button