देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

संभावित हीट वेव को लेकर मुख्य सचिव ने उपायुक्त नारनौल से की वीडियो कांफ्रेंसिंग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

             *संभावित हीट वेव को लेकर मुख्य सचिव ने उपायुक्त नारनौल से की वीडियो कांफ्रेंसिंग*

*उपायुक्त मोनिका गुप्ता का आह्वान, आमजन पक्षियों के लिए रखें स्कोरे*

*स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ियों में ओआरएस पैकेट व आवश्यक दवा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*रेडक्रास सोसायटी विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर पानी की छबीले लगवाएं*

                 आगामी गर्मी के सीजन को देखते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने चुनावों के दौरान गर्मी को देखते हुए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारियां तय की।

           *उपायुक्त ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में जनस्वास्थ्य विभाग के 93 में से 88 टैंकर भरे हुए हैं। शेष टैंकर को भी भरने की व्यवस्था की जाए। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी ग्रीष्म ऋतु की तैयारी व आपदा प्रबंधन गतिविधियों के लिए एक नोडल और उप-नोडल अधिकारी को नामित करें।जनता को गर्मी की लहर के दौरान क्या करें और क्या न करें इस बारे में जानकारी देने और शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। सार्वजनिक भवनों, मॉल, धार्मिक स्थलों आदि में कूलिंग सेंटर को सक्रिय करें।*

                   उन्होंने सभी एनजीओ, सामुदायिक समूहों और व्यक्तियों से आह्वान किया कि वे गर्मी की लहर की स्थिति के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाएं। इसी प्रकार पक्षियों के लिए स्कोरे रखें।बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा उपाय किए जाएं।

स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ियों में ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवा, अंतःशिरा तरल पदार्थ, आइस पैक, जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। रेडक्रास सोसायटी विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर पानी की छबीले लगवाएं।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button