देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
समाज उत्थान और राष्ट्र निर्माण में पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका: वाइब्रेंट रामपुरा फाउंडेशन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
खण्ड अटेली के गांव रामपुरा में शिक्षा, पर्यावरण और खेलों को समर्पित संस्था वाइब्रेंट रामपुरा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य और मार्गदर्शक श्री रामपाल सुपुत्र कैप्टन रामप्रताप जी ने संस्था द्वारा स्थापित और संचालित शहीद भगत सिंह सार्वजनिक पुस्तकालय रामपुरा में युवाओं के लिए समर्पित सैकड़ों प्रतियोगी परीक्षा और सन्दर्भ पुस्तकें भेंट करते युवाओं को शिक्षा और नैतिक मूल्यों से अवगत करवाया।
इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक और मिशन लाइब्रेरी के संयोजक योगी प्रदीप निर्बाण ने समाज उत्थान और राष्ट्र निर्माण में पुस्तकालयों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पुस्तकालय एक संस्कारशाला है जो युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार के मार्ग प्रशस्त करती हुई चरित्र निर्माण और व्यक्तिव को परिपक्व करती है।
इस अवसर पर पर मुख्य रूप से श्री मदन लाल पूर्व सरपंच ,नानक राम,सुरेंद्र सिंह,दीपक सैन, त्रिलोक शर्मा और राहुल, निशांत,इतिका, यश और तमन्ना आदि युवा और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


