देशधर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा

विकास नगर में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। बस स्टैंड के समीप स्थित विकास नगर (नरूला होटल वाली गली का एरिया) में श्री बावड़ी वाले हनुमान मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं हनुमान जयंती का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस मौके पर प्रात:काल को मोहल्ला विकास नगर एवं एंपलॉयज कॉलोनी में शोभायात्रा निकालकर मूर्तियों की परिक्रमा करवाई गई। महिलाओं ने कलश लेकर भजन-कीर्तन किए और मंगल गान गाए। प्रात:8 बजे शोभायात्रा निकालने के बाद बावड़ी वाले हनुमान मंदिर में नौ बजे हवन का आयोजन किया गया और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में राधा-कृष्ण एवं दुर्गा माता की मूर्तियों की स्थापना की गई है। तत्पश्चात सवा 12 बजे प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें मोहल्ला ही नहीं, आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हवन एवं मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पंडित राहुल शर्मा ने करवाई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, उनकी धर्मपत्नी संतोष यादव सहित नगर पार्षद मोहनलाल शर्मा, मास्टर किशोरी लाल सैनी, जसवंत सैनी, राजेंद्र सैनी एवं बिल्लू तरुण कलर लैब वाले आदि का विशेष सहयोग रहा।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button