देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

गांव अटाली में अनोखी शादी लड़की का बनवारा घोड़ी पर चढ़कर निकाला

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल 20 अप्रैल
महेंद्रगढ़ हरियाणा के गांव अटाली में सरपंच श्री जीतपाल यादव के बड़े भाई श्री राजेंद्र सिंह यादव (भुतपुर्व सेना चिकित्सा कोर..वर्तमान में रक्षा मंत्रालय होस्पीटल में पुनः पदस्थापित) ने अपनी लड़की डॉक्टर पूजा यादव व अपने लड़के संदीप यादव की शादी बिना दान दहेज के कर रहे हैं।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी लड़की पूजा यादव जो कि पेसे से डॉक्टर है और मेरा लड़का संदीप कुमार एल आई सी आफ इंडिया में डेवलपमेंट आफीसर है। दोनों बच्चों का भी यही मानना है कि आज की युवा पीढ़ी को हम यही संदेश देना चाहेंगे कि हमारे माता-पिता ने हमें पढ़ाया लिखाया और काबिल बनाया है। इसलिए हमें कुछ नहीं चाहिए और हमे बिना दान दहेज के शादी करनी चाहिए। इस मौके पर लड़की के पिताजी राजेंद्र सिंह यादव ने अपनी लड़की का बनवारा भी घोड़ी पर सवार कर बड़े ही धूमधाम से निकाला व उन्होंने यह भी बताया कि मैं पब्लिक को यही संदेश देना चाहूंगा कि आज की युवा पीढ़ी को सुरक्षित बनाने के लिए दहेज लेना भी नहीं चाहिए और दहेज देना भी नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं और इस काबिल बनाएं कि अच्छे से जीवन यापन कर सके और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सके और उन्होंने बताया कि दहेज लेना और देना दोनों ही कानूनी अपराध है इसीलिए हमें दहेज़ के खिलाफ जागरूक होना चाहिए।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button