देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
यूपीएससी में 119वीं रैंक पाने वाले दीपांशु गुप्ता ने उपायुक्त नारनौल मोनिका गुप्ता से की मुलाकात

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*यूपीएससी में 119वीं रैंक पाने वाले दीपांशु गुप्ता ने उपायुक्त नारनौल मोनिका गुप्ता से की मुलाकात*
*दीपांशु गुप्ता ने इसरो की नौकरी छोड़ दो साल की सैल्फ स्टडी*
हाल ही में यूपीएससी के घोषित परिणाम में ऑल इंडिया में 119वीं रैंक प्राप्त करने वाले नारनौल के मौहल्ला चांदूवाडा निवासी दीपांशु गुप्ता सुपुत्र स्वर्गीय प्रवीण कुमार ने आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता से मुलाकात की। उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
*उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने दीपांशु गुप्ता के साथ काफी देर तक बातचीत की तथा कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में आना हर युवा का सपना होता है। यह देश की सबसे कठिन परीक्षा होती है। इस सफलता पर उन्होंने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि जिला का भी नाम चमकाया है। उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित भी किया।*
इस मौके पर दीपांशु गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सैल्फ स्टडी करके यह परीक्षा पास की है। उनका सपना था कि वे यूपीएससी पास करके देश की सेवा करें। आज उनका सपना पूरा हुआ है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने आईआईटी रुड़की से 4 साल मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। इसके बाद 2018 से 20 तक इसरो में साइंटिस्ट के तौर पर नौकरी की थी। इसरो की नौकरी छोड़कर उन्होंने वर्ष 2020 से यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए लगातार तैयारी की। दीपांशु की मेहनत रंग लाई। उनकी माता श्रीमती उषा देवी राजकीय स्कूल गोद में लिपिक के पद पर कार्यरत है। उनके पूरे परिवार ने इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया हैं।
*इस मौके पर दीपांशु गुप्ता के चाचा पब्लिक हेल्थ के सीनियर लेखा अधिकारी मुकेश गुप्ता भी मौजूद थे।*
Subscribe to my channel


