देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
असम के महामहिम राज्यपाल एवं श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया 26 को आएंगे नाकोड़ा

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
असम के महामहिम राज्यपाल एवं श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया 26 अप्रैल को देव दर्शन के लिए विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोड़ा आएंगे।
श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार असम के महामहिम राज्यपाल व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया 26 अप्रैल शाम 8 बजे जैन तीर्थ नाकोड़ा पहुँचकर कर पार्श्वनाथ भगवान व भैरवदेव के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे।वही रात्रि विश्राम नाकोड़ा तीर्थ पर ही करेंगे।उन्होंने ने बताया कि असम के महामहिम राज्यपाल व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया का ट्रस्ट सदस्यों द्वारा ट्रस्ट द्वारा करवाये गए सेवा कार्यों की जानकारी देकर आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जाएगी।बांठिया ने बताया कि वे 27 अप्रैल सवेरे 9:30 बजे नाकोड़ा से रवाना होकर जालोर होते हुए उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Subscribe to my channel


