उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर निकाली गई विशाल रैली युवाओं ने बाबा साहेब अमर रहे के लगाए नारे

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

    बस्ती- रुधौली

  भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर की 134वीं जयंती को लेकर रविवार दसिया बाजार में विशाल रैली निकाली गई रैली के दौरान जय भीम और जय भारत के जय घोष से पूरा बाजार गूंज उठा । नीला झंडो के साथ या विशाल रैली दसिया चौराहे से शुरू की गई ।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली दसिया बाजार से विशुनपुर, बहादुरपुर,मुगरहा दत्तूपड़रिया,पुरई परसा से होते हुए दसिया पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां पर गणमान्य लोगों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को फूल मालाएं पहनाए गए । अमित सिंह व रेखा गौतम के द्वारा बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। रेखा गौतम ने बाबा साहब को भारतीय संविधान के जनक बताएं ।इस अवसर पर अमित सिंह, सुनील कुमार गौतम,गंगा राम गौतम आदि गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली मे सुरक्षा की दृष्टि से विशुनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज शशीशेखर सिंह मय आरक्षी सहित उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button