अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मनरेगा में मची लूट प्रधान प्रधान प्रतिनिधि एवं सचिव लगा रहें मजदूरों की फर्जी हाजिरी जिम्मेदार मौन
ग्राम पंचायत आमबारी में मनरेगा के नाम पर घोटाला, लग रही फर्जी हाजिरी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। जिले के विकास खण्ड रुधौली में मनरेगा घोटाला थमने का नाम नहीं ले रहा है एक घोटाला विवाद समाप्त नहीं हो रहा है कि दूसरा घोटाला सामने आ जा रहा है।
पूरा ममाला ग्राम पंचायत आमबारी का है जहा पर गांव के उत्तर गढ़ही पर खुदाई का कार्य चल रहा है जहां पर मास्टरोल के मुताबिक 148 मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगयी जा रही है। सरकार एक तरफ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और जिरोटालरेंस की निति पर काम करने की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों के चलते केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना जमीनी धरातल पर उतरने से पहले ही भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रही है। रुधौली में मनरेगा घोटाले से संबंधित एक के बाद एक नए मामले आने के बाद कही न कही खंड विकास अधिकारी पर सवाल खड़े होते हैं।
ग्राम पंचायत आमबारी के मामले की वास्तविकता देखा गया तो पाया गया सूत्रो के मुताबिक गढ़ही पर केवल 10 मनरेगा मजदूर काम करते दिखे।
वही मनमनी तरीके से फर्जी हाजिरी लगातार लगायी जा रही है। प्रधान एवं सचिव द्वारा केवल कागजी घोड़ा दौड़ा कर भुगतान लेने का कार्य किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ,तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव के मिली भगत द्वारा इस योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है इस संबंध में जब जब मीडिया टीम द्वारा बीडीओ रुधौली क्षेत्र को फोन किया गया फोन उठाना नहीं समझे वाजिब

Subscribe to my channel


