देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा रविवार को नगर में निकाली गई 65वीं प्रभात फेरी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा आज रविवार को 65वीं प्रभात फेरी का आयोजन प्रातः 6 बजे शास्त्री नगर महेंद्रगढ़ रोड से बड़ी धूमधाम से किया गया। प्रभात फेरी के यजमान श्री मनीष आर्य सुपुत्र श्रीमती चंद्रकांता आर्य ने परिवार सहित ठाकुर जी की आरती करके सभी को चंदन तिलक लगाया।

              *प्रभात फेरी में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे बच्चे, बूढ़े, नौजवान धर्म प्रेमी लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते बजाते राधे नाम का जाप किया। यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर प्रभात फेरी शास्त्री नगर में परिक्रमा करके यजमान के निवास स्थान पर समाप्त हुई। सभी ने एक भाव से प्रातः काल की बेला में ढोल नगाड़ों की थाप पर राधे नाम की गूंज के साथ एक नई सुबह का आगाज किया और बड़े आनंद की अनुभूति करवाते हुए पूरा वातावरण गूंजायमान हो रहा था। नारनौल की गलियां ऐसे लग रही थी जैसे वृंदावन की गलियां हो। शुद्ध मन के साथ प्रकृति के हर जीव जंतु को भगवान का स्मरण करने में एक नई ऊर्जा प्राप्त हो रही थी।*

           राधाकृष्ण प्रभात फेरी संगठन की इस फेरी में लोगों ने ढोल-मंजीरे बजाते हुए राधे-राधे के नारो के साथ ऐसा माहौल बना दिया, जैसे श्री भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में लोग झूम-झूम कर नाच-गाकर राधे-राधे को रिझा रहे हो, नारो से सराबोर हो समस्त वातावरण को ऐसा बना दिया, जिससे गली-गली में ऐसा लग रहा था जैसे भक्ति रंग में रंगे राधा नाम प्रेम है, शांति है, समर्पण है, आनंद है। रविवार की प्रातः की पावन बेला पर परिक्रमा मार्ग में लोगों छतों पर चढ़कर गुलाब के फूलों की वर्षा कर रहे थे, इत्र की वर्षा कर रहे थे। घरों से बाहर निकाल कर लोगों ने ठाकुर जी के दर्शन किए, आरती की तथा प्रसाद वितरित किया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button