देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सलेहा नगर में भगवान श्री राम जी की संदेश यात्रा(विशाल वाहन यात्रा) का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

लोकेशन=सलेहा
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*सलेहा नगर में भगवान श्री राम जी की संदेश यात्रा(विशाल वाहन यात्रा) का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न !*
गंज श्री हनुमान मंदिर से वाहन यात्रा की हुई शुरुआत एवं निरंकाली माता में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन वास्तव मे एक छोटे से ग्रामीण क्षेत्र में हजारों की संख्या मे वाहन लेकर पहुचने वाले राम भक्तों का जितना धन्यवाद किया जाए उतना कम है,आप सभी का निःस्वार्थ धर्म प्रेम देखकर हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को संबल मिलता है
ऐसा हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात यह है कि हमारा पूरा समाज बिना कोई भेदभाव के साथ बड़े भावपूर्ण धार्मिक आयोजन में शामिल होता है
यह सीख हम सबको लेनी चाहिए कि जब एक छोटी सी जगह में इतना सुंदर कार्यक्रम हो सकता है तो हम अपने बड़े नगर में यह कार्यक्रम इतना सुंदर क्यों नहीं बना सकते हमारे अंदर कमी है उस कमी को दूर करते हुए हमें भी इससे अच्छी प्रस्तुति देनी चाहिए जो समाज नगर एवं देश के लिए मिसाल बने/

Subscribe to my channel


