बस्ती संवाददाता – विकास क्षेत्र साऊँघाट के ग्राम पंचायत बढ़या राजा में पूर्व में तैनात ग्राम विकास अधिकारी नेहा वर्मा की मुश्किले बढ़ना शुरू हो गयी हैं और केयर टेकर का मानदेय हड़पने तथा वित्तीय अनियमितता के मामले में ब्लाक प्रशासन ने स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बढ़या में तैनात पूर्व ग्राम विकास अधिकारी नेहा वर्मा ने केयर टेकर के मानदेय मद का पैसा हड़पकर व रुपया 106557.00 कन्सल्टिंग इंजीनियर श्रीमती कंचन गुप्ता के खाते में भेजकर वित्तीय अनियमितता किया था । वित्तीय अनियमितता के कारण सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने नन्द लाल राम ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर सचिव नेहा वर्मा के खिलाफ धारा 409 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है । सूत्रों की माने तो कभी भी नेहा वर्मा पर पुलिस शिकंजा कस सकती है ।