ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
मुख्यमंत्री से उन्हाणी बस हादसे में न्यायिक जाँच का दिया सुझाव-राव अभय सिंह सिंचाई मंत्री हरियाणा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*मुख्यमंत्री से उन्हाणी बस हादसे में न्यायिक जाँच का दिया सुझाव-राव अभय सिंह सिंचाई मंत्री हरियाणा*
*मुख्यमंत्री से किया दूरभाष पर अनुरोध*
नांगल चौधरी के विधायक एवं हरियाणा सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने उन्हाणी बस हादसे में व्याप्त दर्दनाक जनहानि एवं व्यापक स्तर पर आहत जनभावना को ध्यान रखते हुए सरकार को सुझाव दिया है कि इस मामले की जाँच ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के किसी वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा की जानी चाहिए।
*उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक अत्यंत गंभीर मामला है, जो स्कूल प्रबंधन एवं विभिन्न विभागों की गंभीर चूक का नतीजा है। छ: मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत और 15 से अधिक बच्चों का घायल होना बहुत पीड़ादायक है। इस मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीक़े से गहराई से जाँच किए जाने की आवश्यकता है। इस जाँच उपरांत न केवल सभी संबंधित विभागों की ज़िम्मेवारी निश्चित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है, अपितु भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपायों की पहचान करते हुए उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने का क़ानूनी प्रावधान करना होगा। इसके साथ ही सभी निजी संस्थाओं द्वारा स्कूलों के संचालन में विशेषकर विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए व्यापक क़ानूनी प्रावधानों पर भी विचार करना चाहिए।*
उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा को इस विषय में सरकार के स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया है।

Subscribe to my channel


